राज्य खेल पुरस्कारों में आधी आबादी का दबदबा
29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
कुल नौ महिला खिलाड़ी चयनित
विजय सिंह चौैहान व सुजीत सहित वेटरन श्रेणी में पांच होंगे पुरस्कृत
ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 10 खिलाडिय़ों को भी नगद पुरस्कार
पद्ïमश्री मो.शाहिद को मरणोपरांत मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार
लखनऊ। एक तरफ प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान तो दूसरी तरफ प्रदेश का पूर्व में मान बढ़ा चुके दिग्गज खिलाडिय़ों का सम्मान। मौका होगा खेल दिवस का जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्ष 2014-15 व 2015-16 के लिए प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान करेंगे।
इस दौरान पद्ïमश्री मो.शाहिद को मरणोपरांत वेटरन श्रेणी का लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सोमवार को होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री वेटरन श्रेणी में भी खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे जबकि इस अवसर पर रियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल निदेशक डा.आरपी सिंह के अनुसार सत्र 2014-15 के लिए आठ खिलाडिय़ों को लक्ष्मण व लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मेरठ के बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री तथा एथलीट सीमा पूनिया भी होंगी। वहीं आयरन मैन ऑफ एशिया तथा पूर्व खेल निदेशक विजय सिंह सिंह चौहान, पूर्व अंतर्राष्टï्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया को वेटरन श्रेणी मेंं पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2015-16 के लिए तीन खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा चार को लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलेगा। हालांकि इन पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाडिय़ों में आधी आबादी ने अपना दबदबा कायम कर दिया है। खेल पुरस्कारों के लिए चयनित 15 खिलाडिय़ों में नौ महिला तथा 6 पुरुष खिलाड़ी है जबकि वेटरन श्रेणी में पांच खिलाडिय़ों को चयनित किया गया है।
डा.आरपी सिंह के अनुसार लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चयनित खिलाडिय़ो में प्रत्येक को तीन लाख ग्यारह हजार का नगद पुरस्कार के साथ एक कांस्य की प्रतिमा व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पूर्व में यह राशि 50 हजार थी जिसे प्रदेश सरकार ने इस सत्र से बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के सभी 10 खिलाडिय़ों को 10-10 लाख नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यह समाराोह मुख्यमंत्री आवास पर 29 अगस्त को अपराह्ïन 3:30 बजे से आयोजित होगा।
लक्ष्मण पुरस्कार (2014-15 के लिए):- सचिन कुमार भारद्वाज (हैंडबॉल), मनु अत्री (बैडमिंटन), आदित्य सिंह राणा (जिम्नास्टिक), वेटरन: विजय सिंह चौहान (एथलेटिक्स), पद्ïमश्री मो.शाहिद को मरणोपरांत (हॉकी)
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (2014-15 के लिए):-पूूनम यादव (वाराणसी), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), सिमरन भारती (साफ्ट टेनिस), अंशु तोमर (कुश्ती), ऋतुषा आर्या (हॉकी), वेटरन: श्रीमती प्रेम माया (हॉकी)।
लक्ष्मण पुरस्कार (2015-16 के लिए):-कमलेश कुमार शुक्ला (साफ्ट टेनिस), अनुभव प्रताप सिंह (निशानेबाजी), सुरेश रैना (क्रिकेट), वेटरन: सुजीत श्रीवास्तव (हॉकी)।
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (2015-16 के लिए):-प्रियंका सिंह (कुश्ती), योगिता कुमारी (साफ्ट टेनिस), सृष्टिï अग्रवाल (हैंडबॉल), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), वेटरन: पुष्पा श्रीवास्तव (हॉकी)।
--------------
ओलंपिक मेंं हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी: संदीप तोमर (कुश्ती), मेराज अहमद खां, जीतू राई (निशानेबाजी), मनु अत्री (बैडमिंटन), सुधा सिंह, सीमा पुनिया, अंकित शर्मा (एथलेटिक्स), दानिश मुज्तबा, वंदना कटारिया व प्रीति दुबे (हॉकी)।
Comments