![]() |
पेरिस में भारतीय मूकबधिर जूडो टीम |
लखनऊ। लखनऊ की दिव्या तिवारी व कानपुर के अमान खान भारतीय मूकबधिर जूडो टीम में चुन लिए गए है। भारतीय टीम फ्रांस में 27 से 30 अक्टूबर तक होने वाली वर्ल्ड डेफ जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
लखनऊ की दिव्या तिवारी इससे पहले सोफिया (बुल्गारिया) में आयोजित डेफ ओलम्पिक गेम्स में भारतीय टीम से खेलते हुए सातवें स्थान पर रही थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीते है। वहीं अमान खान राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीत चुके है। इस प्रतियोगिता के लिए यूपी के मुनव्वर अंज़ार को वर्ल्ड डेफ जूडो फेडरेशन ने रेफरी नियुक्त किया है।
भारतीय टीम: दिव्या तिवारी, अमान खान (यूपी), विशाल खजुरिया (तमिलनाडु), सुमित सोनी, निर्चरा (हरियाणा), रखशिंदा महक (जम्मू कश्मीर), कोच- सूरज भान सिंह (जम्मू-कश्मीर), टीम लीडर जितेन्द्र सिंह (राजस्थान)। यह जानकारी इंडियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने दी।
Comments