लखनऊ: विशालाक्षी फाउंडेशन के युवा कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रोजेक्ट सीएनजी ( क्लीन एंड ग्रीन) के अंतर्गत जोन 4 गोमती बैराज के नीचे गोमती नदी के किनारे पड़े कूड़े को साफ कर दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मिलके 2 डंपर से भी ज़्यादा कचरा 3 घंटे निरंतर कार्य कर हटाया।
गंदगी में प्लास्टिक, थर्माकोल, गीला, सूखा सभी प्रकार का कचरा मौजूद था। कूडे के ढेर में भगवानों की प्रतिमा, मूर्ति एवं पूजन सामग्री भी मौजूद थीं। इस मुहीम में संस्था के लखनऊ हेड अलिंद अग्रवाल कार्यकर्ता शिवानी, अपूर्व, सुप्रिया, परमानंद, अनंत, अरुणरन्द्र, दिव्यांशु, यशस्रवी, देवना, काजल, अक्षय, आदित्य, अनंत ने हिस्सा लिया।
संस्था के संस्थापक निलय अग्रवाल बताते है के इस मुहीम का सीधा सीधा उदेश्य लोगो को जागरूक कर ये बताना है कि ये देश हमारा है और इस देश को साफ रखने की ज़िमेदारी भी हमारी है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने हर रविवार लखनऊ में पड़े कचरे को साफ करने का संकल्प लिया है।

Comments