लखनऊ। यूपी नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को ग्राम भौली, नगर पंचायत बख्शी का तालाब, लखनऊ में एक दिवसीय ग्रामीण ओलम्पिक, परम्परागत एवं भूले बिसरे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारतीय परिवेश के पराम्परागत/भूले बिसरे खेलों जो कि आजकल के ग्लैमर के युग में विलुप्त प्राय है जिसमें ये प्रतियोगितायें करायी जायेगी:- महिलाओं हेतु हैड पम्प से पानी भरना, भैंस दुहना, रस्साकसी तथा गुटट्क की प्रतियोगिताये, बालिकाओं हेतु रस्सीकूद व गिप्पल।
पल्लेदारों हेतु तीन बच्चे लादकर 50 मीटर चलना तथा 50 किलोे के बोरे ट्राली में लादना। ग्र्रामीण श्रमिकों हेतु ईंट फेंकना, ईंट सिर पर ढ़ोना व 3 किमी दूधिया साइकिल रेस। बुजुर्गों व जनप्रतिनिधियों हेतु 500 मीटर पैदल वॉक। बच्चों हेतु गुल्ली डंडा, पैर मुठठी जम्प, एस एम एस करना तथा साइकिल टायर चलाने की प्रतियोगितायें करायी जायेंगी। ये आयोजन खेल भावना, ग्रामीण सामुदायिक मनोरंजन, स्वस्थ्य मानसिकता तथा आपसी मेल मिलाप का महत्वपूर्ण आयेाजन के रूप में जाना जायेगा।
उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार में मेंडल के स्थान पर उनके दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुयें यथा कम्बल, साड़ी, देशी धी, आचार, मुरब्बा, बस्ता, टिफिन तथा धनतेरस को ध्यान में रखते हुये बर्तन आदि दी जायेंगीे।
इस आयेाजन को सफल बनाने में अनिल अस्थाना, सुश्री सुमन चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, कृष्ण औतार गुप्ता, रामू पाण्डेय, हीरालाल केसवानी, ललित प्रकाश पाण्डेय, आशा सिंह, फूल दुलारी, सीमा यादव, कुमुद श्रीवास्तव तथा स्थानीय समाजसेवी राम कुमार सिंह व बाबादीन की विशेष भूमिका रहेगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अरूण सिंह ’’गप्पू’’ चेयरमैन नगर पंचायत बीकेटी द्वारा सम्पन्न होगा। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मिशन मोदी अगेन 2022 के प्रदेश अध्यक्ष अजय दीप सिंह (आईएएस, सेनि) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।
Comments