लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर आज पार्टी पूर्व पदाधिकारियों व 70 से 90 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के संयोजन में आयोजित बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों व संघ के समय से पार्टी से जुड़ कर कार्य कर रहे वरिष्ठ जनों ने अनुभवों को साझा किया और यह संकल्प लिया कि 2022 चुनाव में भी बड़ी जीत के अंतर के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप जैसे वरिष्ठ जनों की तपस्या और संघर्ष का फल है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनसेवा करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। आप जैसे वरिष्ठ लाखों कार्यकर्ता जिसमें बहुत से बिना दायित्व के भी पूर्ण निष्ठा से बिना किसी अपेक्षा के पार्टी के हित में कार्य कर रहे हैं ऐसे सभी जनों को हृदय से नमन करता हूं।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज सभी वरिष्ठ जनों का लखनऊ महानगर कार्यालय पर आगमन हुआ और आगामी चुनावों में बड़ी जीत के लिए सबका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पार्टी में पूर्ण रूप से सक्रिय मान सिंह ने बताया कि अटल जी का भाषण 1971 में पहली बार सुनने के बाद पूर्ण रूप से संघ से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित हुआ। 1976 में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के बाद लखनऊ में पूर्ण रूप से सक्रिय हुआ।
1984 में बीएचएम पार्क में विश्व हिंदू परिषद की सभा का मीडिया प्रभारी बनाया गया इसके उपरांत वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 1988 में भा जा पा नगर मंत्री बना और तब से आज तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा में प्रभारी का दायित्व निभा रहा हूं।
पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि जो पार्टी की कल्पना थी जिसके लिए तपस्या कर रहे थे पुराने कार्यकर्ता इस समय योगी जी और मोदी जी से पूरा कर रहे हैं इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।
1970 में संघ के संपर्क में आया 1971 में प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग कानपुर से किया 1974 में गैजेट संघ शिक्षा वर्ग कानपुर से किया, 1975 में जब आपातकाल लगा तो 17 महीने लखनऊ जिला कारागार में राजनीतिक बंदी के रूप में रहा। 1995 में हिंद नगर से पार्षद चुना गया।
1970 से लेकर आज तक सक्रिय रूप से विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए सरोजनी नगर विधानसभा के संयोजक के रूप में भी कार्य किया वर्तमान में भी पूर्व विधानसभा में मंडल प्रभारी के रूप में पार्टी से जुड़ कर कार्य कर रहा हूं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मनोहर सिंह और विनोद बाजपाई, हरि शंकर बाजपाई, मानसिंह, रूपचंद अग्रवाल, बृज किशोर दिवेदी, जी एन सेठ, वशिष्ठ शुक्ला, हृदय नारायण श्रीवास्तव, रमाशंकर त्रिपाठी और महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया जी उपस्थित रहे।

Comments