लखनऊ। स्पर्श, आरोही, हार्दिक, रिया और मंदीप ने प्रथम सनराइज ताइक्वाण्डो कप-2021 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।
सनराइज ताइक्वाण्डो अकादमी के आलमनगर सेंटर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का अकादमी के सरंक्षक व क्षेत्रीय पार्षद शिवपाल सांवरिया और यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने उद्घाटन किया। अकादमी के सचिव मुख्तार अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में 140 बच्चों ने हिस्सा लिया था।
इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में स्पर्श, आरोही, आन्या, हार्दिक, मनोज प्रियल, रिया, अवियुक्त और मंदीप ने स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ रेयांश, आराध्या, किंशुक, चंदन, दीपांशु, हिमांशी और अक्षज ने रजत व मुबीन अहमद, अली, काव्या, अग्रज, विवान, मनुश्री, अर्शलान, अनन्या ओर वंश ने कांस्य पदक जीते।
Comments