लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर 15 नवंबर को भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा। समारोह आजादी की 75वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज
इसका आयोजन लोक जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान लखनऊ और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया जायेगा। जिसमें आदिवासी हस्तशिल्प के स्टॉल, प्रदर्शनी और जनजातीय कलाकार लाइव डिमांसट्रेशन करेंगे। कलाकार दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक अपनी जनजातीय कलाओं के जरिये रूबरू होंगे।
लोक जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज सभागार एवं परिसर में होंगे। गौरव दिवस समारोह में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जिसमें विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के बच्चे होंगे।
दोपहर 1 बजे से जनजातीय हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी लगेगी। शाम को 5 बजे से वाराणसी, सोनभद्र और झारखंड के जानजातीय कलाकार अपनी नृत्य, गायन वादन कलाकार का प्रदर्शन करेंगे।
दिखेंगे जनजातीय कला के रंग
समारोह में पत्थर कला, काष्ठ कला सिल्क की साड़ियां, बांस की बनी टोकरी, तीर-धनुष, पलाश पतरी का दोना निर्माण, मिट्टी के पारंपरिक खिलौने, इको चटाई का निर्माण आदि अन्य हस्तशिल्पों का प्रदर्शन करेंगे। आदिवासी वाद्य यंत्र निर्माण प्रदर्शनी, जड़ी बूटी (आदिवासी हिलर्स), आदिवासी साहित्य, पुस्तक प्रदर्शनी, धर्म चिन्ह व वस्त्र प्रदर्शनी, आखेट के औजार की प्रदर्शनी लगेगी।
गोंडो पाठशाला के बच्चों द्वारा आदिम जनजाति का प्रदर्शन भी किया जाएगा साथ ही ढिंदिया कर्मा एवं सैला नृत्य का प्रदर्शन कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों द्वारा किया जायेगा।
गोंडो पाठशाला के बच्चों द्वारा आदिम जनजाति का प्रदर्शन भी किया जाएगा साथ ही ढिंदिया कर्मा एवं सैला नृत्य का प्रदर्शन कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों द्वारा किया जायेगा।
Comments