आस्था सिंह ने जीती स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया की पदवी


लखनऊ: लखनऊ की आस्था सिंह ने गत 16 नवंबर से 20 नवंबर तक हैदराबाद (तेलंगाना) में हुई जूनियर एवं मास्टर्स नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर स्ट्रांग वुमेन ऑफ इंडिया का खिताब जीता. 

इस प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने  5 स्वर्ण, एक रजत और 3 कांस्य पदक जीते.   लखनऊ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राजधर मिश्र के अनुसार  लखनऊ पहुंचने पर लखनऊ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का स्वागत किया गया.

पदक विजेता इस प्रकार है:-

  • स्वर्ण पदक :आस्था सिंह, पवन कुमार, प्रदुम रावत, चंद्रभान सिंह राणा, ईशा सिंह
  • रजत पदक : आर्या सिंह
  • कांस्य पदक :सपना गौतम, सुनीता वर्मा, रीता कनोजिया

Comments