राज्य वुशू में लखनऊ 21 स्वर्ण पदक के साथ ओवरआल चैंपियन


लखनऊ। लखनऊ की वुशू टीम ने आगरा में संपन्न 20वीं यूपी सीनियर व 21वीं सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर ओवरआल चैंपियनशिप जीती। सीनियर वर्ग के सांडा में लखनऊ ने दो स्वर्ण पदक व ताओलू में चार स्वर्ण व एक रजत जीते।
इसके साथ सब जूनियर वर्ग में लखनऊ के खिलाड़ियों ने ताओलू वर्ग में 15 स्वर्ण पदक जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों व कोच रामदास रावत को लखनऊ वुशू संघ के अध्यक्ष मनीष कक्कड़ व सचिव पंकज जायसवाल ने बधाई दी।

पदक विजेता इस प्रकार हैंः-

  • स्वर्ण पदकः अशोक यादव, सूरज यादव, आदित्य गौतम, श्वेता शर्मा, महेंद्र कुमार, शगुन रावत, संध्या रावत (1-1 स्वर्ण),
  • शिवांगी गोयल- दो स्वर्ण,
  • शुभम रावत, विशेष रावत, सुनीश रावत, प्रिया रावत- सभी तीन स्वर्ण,
  • रजत: इमरान खान।

Comments