सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल प्रतियोगिता 26 नवंबर से


लखनऊ।
लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चौक स्टेडियम में 26 से 28 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बालकों की आठ टीम व बालिकाओं की चार टीम को इंट्री मिलेगी। इच्छुक टीमें लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल (9415785980) और शिवम वर्मा (8960061385) से संपर्क स्थापित कर सकती है।

यूपी अंडर-21 महिला हॉकी टीम का ट्रायल

लखनऊ। खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश टीम के चयन के लिए ट्रायल 28 नवंबर को गोमतीनगर स्थिम पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होगा।
उत्तर प्रदेश हॉकी के सचिव डा.आरपी सिंह के अनुसार इच्छुक खिलाड़ी चयन स्थल पर ट्रायल के दिन संपर्क कर सकते है।

Comments