नवम उत्तर प्रदेश मूकबधिर खेल : धर्मवीर को कुश्ती में दोहरी स्वर्णिम सफलता


लखनऊ। यूपी के विभिन्न जिलों से आए मूकबधिर खिलाड़ियों ने नवम उत्तर प्रदेश मूकबधिर खेल के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाया। पहले दिन फ्रीस्टाइल कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती और जूडो की स्पर्धाएं हुई जिसमें धर्मवीर ने फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती में पहला स्थान हासिल करते हुए दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की।
इसके अलावा फ्रीस्टाइल कुश्ती में शिवम कुमार व निरंजय ओर जूडो में प्रगति केसरवानी ने स्वर्ण पदक जीते।
इससे पहले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुए इन खेलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके और बैडमिंटन खेलकर किया।

पहले दिन के परिणाम

  • फ्री स्टाइल कुश्ती: - स्वर्ण: शिवम कुमार, धर्मवीर, निरंजय, रजत: मोनीश अहमद, प्रदीप कुमार।
  • ग्रीको रोमन कुश्ती:- स्वर्ण पदक: धर्मवीर
  • जूडो:-स्वर्ण: प्रगति केसरवानी (प्रयागराज), रजत: अक्सा बानो (प्रयागराज), कांस्य: गौसिया (लखनऊ) व आंचल यादव (प्रयागराज)।

Comments