लखनऊ: काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर लोकार्पण से पूर्व प्रदेश स्तर पर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ महानगर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा शुभारंभ के उपरांत विभिन्न स्थानों पर मंदिरों के प्रांगण में व उनके समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी प्रातः शुभारंभ में सहभागिता के उपरांत सेठ रामजस रोड हजरतगंज राम तीरथ वार्ड में बालेश्वर मंदिर में मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल व कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पश्चिम मंडल दो के अंतर्गत बालागंज में शनि देव मंदिर के पास मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, पुष्पा सिंह व शिखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में,विधायक सुरेश तिवारी द्वारा कैंट मंडल में कुंज बिहारी वार्ड के अंतर्गत कैलाशपुरी में, पश्चिम मंडल 3 में नरपत खेड़ा वार्ड न्यू हैदरगंज तृतीय में दुर्गा मंदिर के पास और मंडल -1 में राजीव गांधी वार्ड प्रथम के विनय खंड में महाकालेश्वर मंदिर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राय डब्बू व स्वच्छता अभियान नगर संयोजक देवेश शुक्ला , मंडल संयोजक उमेश चांदना पार्षद संजय सिंह राठौर व कार्यकर्ताओं द्वारा, उत्तर मंडल एक हुसैनाबाद वार्ड के मोहनी पुरवा में तपेश्वर महादेव मंदिर के निकट मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, लखन मौर्या, रितेश कनौजिया के नेतृत्व में, मध्य मंडल 2 में मौलवी गंज वार्ड में मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनकर, पार्षद मुकेश सिंह मोंटी, वार्ड अध्यक्ष अजहर हुसैन के नेतृत्व में आज वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई और कूड़े का निस्तारण कराया गया।
Comments