दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किया काम, शगुन सिंह का हुआ सम्मान


लखनऊ। दिव्यांगजन के सशक्तिकरण व उनके पुर्नवास में महती भूमिका निभाने के लिए लगातार काम करने वाली केजीएमयू के पीएमआर विभाग में कार्यरत श्रीमती शगुन सिंह को शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
शुक्रवार को डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय के अटल ऑडीटोरियम में आयोजित में समारोह में मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कार्यरत संस्थाओं व लोगों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था। इसमें श्रीमती शगुन सिंह भी सम्मानित हुई। 
श्रीमती शगुन सिंह के पति डा.विवेक सिंह भी डाक्टर है। शगुन सिंह ने अपने 22 वर्ष के कार्यकाल में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे आर्मी बेस अस्पताल, नेशनल इंस्टिटयूट में काम किया है और पिछले 11 साल से वो किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सेवा दे रही है। वह कृतिम अंगों को तैयार करने का काम करती है।

Comments