लखनऊ। मेरठ के जूडोकाओं ने समन्वय राज्य जूनियर बालक व बालिका जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता में आज खेली गयी स्पर्धाओं में बालक वर्ग में आगरा के सोहन व अनुज, सहारनपुर हॉस्टल के आकाश यादव, मुरादाबाद के अभिषेक चौधरी व मेरठ के तुषार बंसल ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में मेरठ की पूजा यादव, सुमन सिंह व अनु सैनी ने स्वर्ण पदक जीते।
आज के विजेताओं को वरिष्ठ आईएएस सुधीर एम बोबडे ने पुरस्कार वितरित किए। यूपी जूडो एसोसिएशन के सीईओ मुनव्वर अंजार ने बताया कि यह पहली ऐसी प्रतियोगिता हैं जिसमें लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर है। इसमें लगभग 104 लड़के तथा 99 लड़कियाँ भाग ले रही हैं।

Comments