नवम उत्तर प्रदेश मूकबधिर खेल : आदर्श और अदिति ने बैडमिंटन में जीते दोहरे स्वर्ण पदक



लखनऊ। आदर्श श्रीनात और अदिति यादव ने नवम उत्तर प्रदेश मूकबधिर खेल के तीसरे दिन बैडमिंटन में पुरूष एकल और मिक्स डबल्स में दोहरे स्वर्ण पदक जीते। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इन खेलों में विभिन्न खेलों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफियां जूडो में पुरूषों में कानपुर के अमान खान व महिलाओं में प्रयागराज की प्रगति केसरवानी ने जीती। 
एथलेटिक्स में पुरूषों में मेरठ के विवेक राणा व वाराणसी की गोल्डी पाल, बैडमिंटन में पुरूषों में लखनऊ के पार्थ अग्रवाल ओर गोरखपुर की अदिति यादव, टेबल टेनिस में पुरूषों में बरेली के विमल शर्मा और लखनऊ की अर्चना पाण्डेय और कुश्ती में आगरा के धर्मवीर ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

रविवार को हुई स्पर्धाओं के परिणाम:

  • महिला टेबल टेनिस एकलः- स्वर्ण: अर्चना पाण्डेय, रजत: नेहा सोनकर, कांस्य: किरन भगत
  • पुरूष टेबल टेनिस एकल:- स्वर्णः विमल शर्मा, रजत: शिवम सिंह, कांस्य : राहुल यादव व ध्रुव कुमार
  • पुरूष बैडमिंटन एकल:- स्वर्ण: आदर्श श्रीनात, रजत: पार्थ अग्रवाल, कांस्य: कुशाग्र व दीपांशु वर्मा
  • पुरूष बैडमिंटन युगल: - स्वर्ण: पार्थ अग्रवाल एवं दीपांशु वर्मा, रजत: पंकज सिंह एवं तन्मय तिवारी, कांस्य: मनोज कुमार साहू-शिवम गुप्ता एवं मो.अफरोज़ खान एवं सय्यद फैसल,
  • महिला बैडमिंटन एकलः - स्वर्ण: अदिति यादव, रजत: निशा परवीन, कांस्य: प्रतिमा मिश्रा व आकांक्षा विश्वकर्मा
  • महिला बैडमिंटन युगलः- स्वर्ण: निशा परवीन एवं पूजा, रजत: आकांक्षा विश्वकर्मा एवं शमां परवीन, कांस्य: कुमारी ज्योति एवं तहज़ीब आरा
  • बैडमिंटन मिश्रित युगलः- स्वर्ण: आदर्श श्रीनात एवं अदिति यादव, रजत: पार्थ अग्रवाल एवं प्रतिमा मिश्रा, कांस्य: पीयूष-शैली एवं विकास चौधरी एवं तहज़ीब आरा।

Comments